अतिक्रमण पर चली जेसीबी

15 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मची अफरा-तफरी दाउदपुर(मांझी) : मांझी प्रखंड क्षेत्र के चमरहिया बाजार पर शनिवार को लोक भूमि पर अवैध रूप लोगो द्वारा कब्जा किये जाने पर संबंधित विभाग द्वारा नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाने को लेकर प्रशासन ने बोल्डेजर के […]

15 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था

कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मची अफरा-तफरी
दाउदपुर(मांझी) : मांझी प्रखंड क्षेत्र के चमरहिया बाजार पर शनिवार को लोक भूमि पर अवैध रूप लोगो द्वारा कब्जा किये जाने पर संबंधित विभाग द्वारा नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाने को लेकर प्रशासन ने बोल्डेजर के माध्यम से तोड़वाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार साधपुर करैलिया पथ के चमरहिया बाजार पर चौदह स्थानीय लोगों ने लोक भूमि अधिग्रहण कर कब्जा किया था.
उक्त भूमि पर लोगों ने मकान और दुकान बनाया था. जिसको लेकर प्रशासन ने करीब 15 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए समन भेजा था. जिसमें कुछ लोग अपने स्वेच्छा से हटा लिया. जबकि कुछ लोग समन मिलने के बाद भी भूमि पर कब्जा जमाये बैठे थे. मांझी अंचलाधिकारी व दाउदपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंच बुल्डोजर से हटाया.
इसकी जानकारी देते हुए सीओ सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि समन भेजने के बावजूद स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. उन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं उन्हें सरकारी जमीन पर कब्जा मामले में अर्थ दंड का भुगतान करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >