घर से युवक का अपहरण

शादी से किया इनकार, तो दिया घटना को अंजाम अपराधियों ने युवक के साथ की मारपीट छपरा(कोर्ट) : शादी से इनकार करने पर एक युवक के घर में घुस उसे तथा उसकी विधवा मां को मारपीट कर जख्मी करने एवं दो लाख रुपये मूल्य के वस्त्र आभूषण समेत युवक को जबरन गाड़ी पर बैठा ले […]

शादी से किया इनकार, तो दिया घटना को अंजाम
अपराधियों ने युवक के साथ की मारपीट
छपरा(कोर्ट) : शादी से इनकार करने पर एक युवक के घर में घुस उसे तथा उसकी विधवा मां को मारपीट कर जख्मी करने एवं दो लाख रुपये मूल्य के वस्त्र आभूषण समेत युवक को जबरन गाड़ी पर बैठा ले जाने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. इस संबंध में मांझी थाना क्षेत्र के लीलाधर गिरी के मठिया निवासी व अपहृत युवक मनु साह की विधवा मां कलावती कुंवर ने दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी निवासी रमेश साह समेत आठ लोगों को अभियुक्त बनायी है.
आरोप है कि उसने अपने पुत्र मनु की शादी रमेश की पुत्री के साथ करने से इनकार कर दिया, तो वे सभी बोलेरो से उसके दरवाजे पर आये और मनु को खोजते हुए घर में घुस उसे ले जाने लगे जिसका विरोध किया, तो सभी ने मां बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा एक पेटी जिसमें गहने और कपड़ों के साथ मनु को लेकर गाड़ी से चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >