आदेश का पालन होने तक जारी रहेगी हड़ताल
छपरा(सारण) : डीडीटी छिड़काव कर्मचारियों पटना हाइकोर्ट का फैसला लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगा. छिड़काव कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान पर ग्रहण लग गया है. गुरुवार को भी जिला मलेरिया पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और धरना दिया. सारण जिला डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संघ के […]
छपरा(सारण) : डीडीटी छिड़काव कर्मचारियों पटना हाइकोर्ट का फैसला लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगा. छिड़काव कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान पर ग्रहण लग गया है. गुरुवार को भी जिला मलेरिया पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और धरना दिया.
सारण जिला डीडीटी छिड़काव कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी छिड़काव कर्मचारी हड़ताल पर हैं. संघ के नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पड़ोसी जिला सीवान और गोपालगंज, मुजफ्फरपुर में डीडीटी छिड़काव कर्मचारियों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की जा चुकी है लेकिन यहां पदाधिकारियों की तानाशाही के कारण यह मामला अधर में लटका हुआ है.
पटना हाईकोर्ट के आदेश बावजूद छिड़काव कर्मचारियों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर नियुक्ति नहीं की जा रही है. जिला प्रशासन की मनमानी के छिड़काव कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. संघ के सदस्य सुरेश कुमार ने कहा कि बहाली के लिए पैनल का प्रकाशन जब तक नहीं होगा डीडीटी का छिड़काव बाधित रहेगा.
इसके पहले हड़ताली छिड़काव कर्मचारियों का शिष्टमंडल डीएम से मिला और कार्रवाई की मांग की. डीएम ने कहा है कि सरकार से दिशा निर्देश मांग कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. धरना में आलोक कुमार, भोला राय, लालबाबू राय, सुरेंद्र राय,रवींद्र प्रसाद सिंह, शंकर चौधरी, सुनिल कुमार सिंह, महावीर चौधरी, राजवंशी प्रसाद, तारकेश्वर चौधरी, देवकुमार सिंह, भागवत सिंह, रामाशंकर प्रसाद, मनोज कुमार गोकुल, मुरली प्रसाद आदि शामिल थे.
डीएम से मिला संघ का शिष्टमंडल
हड़ताल से कालाजार उन्मूलन पर लगा ग्रहण
छिड़काव कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार
संवाददाता-