छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर पदस्थापित सिगनल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव को राजकीय रेलवे पुलिस ने दलित उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडब्लूआइ अजय कुमार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें आरोप लगाया गया है कि दलित होने के कारण उसकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित किया और जब इसकी शिकायत पीडब्लूआइ ने की तो उसके घर में घुस कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में एक महिला को भी नामजद किया गया है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव छपरा जंकशन और सीवान के प्रभार में हैं.
