दो किशोरियों के अपहरण का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से हथियार के बल पर दो किशोरियों का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर अपहृताओं के परिजन द्वारा सीजेएम न्यायालय में अलग अलग मामला दर्ज कराया गया है. कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगाईडीह निवासी […]

छपरा(कोर्ट) : शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से हथियार के बल पर दो किशोरियों का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर अपहृताओं के परिजन द्वारा सीजेएम न्यायालय में अलग अलग मामला दर्ज कराया गया है. कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगाईडीह निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी नीरज महतो और विजय महतो समेत अन्य सात लोगों को अभियुक्त बनायी है.

आरोप है कि दोनों अभियुक्त 21 मार्च की रात उसके घर पर आये और दरवाजा खोलने को कहा. जब वह दरवाजा खोली तो अन्य सभी जो हथियार से लैश थे जबरन घर में घुस गए और उस पर कट्टा भिड़ाते हुए बगल के कमरे में सोयी उनकी 17 वर्षीया पुत्री को हथियार के बल पर जबरन उठा लिया और चारपहिया वाहन पर बैठा कर ले गये. वहीं दूसरा मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर नयी बस्ती निवासी ने दर्ज कराते हुए अपने ही मोहल्ला के मुकेश कुमार सोनी और उसके पिता नन्दकिशोर सोनी समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है .

आरोप में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मपुर पूल पर घूमने गयी जहां पहले से घात लगाए अभियुक्तो ने उनकी बड़ी पुत्री को जबरन चारपहिया वाहन पर बैठा कर फरार हो गये. उनकी छोटी पुत्री रोते हुए घर पर आयी और घटना की जानकारी दिया.
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर पदस्थापित सिगनल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव को राजकीय रेलवे पुलिस ने दलित उत्पीड़न के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीडब्लूआइ अजय कुमार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि दलित होने के कारण उसकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित किया और जब इसकी शिकायत पीडब्लूआइ ने की तो उसके घर में घुस कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में एक महिला को भी नामजद किया गया है. सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव छपरा जंकशन और सीवान के प्रभार में हैं.
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >