मोतिहारी ने शिवहर को छह विकेटों से हराया

क्रिकेट Â राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच को देखने सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे छपरा (नगर) : सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी के अंतर्गत मंगलवार को मोतिहारी और शिवहर के बीच मैच खेला गया. इस मैच के मुख्य अतिथि गुरुकुल के डायरेक्टर […]

क्रिकेट Â राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच को देखने सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे

छपरा (नगर) : सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी के अंतर्गत मंगलवार को मोतिहारी और शिवहर के बीच मैच खेला गया. इस मैच के मुख्य अतिथि गुरुकुल के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 112 रन बनाकर आउट हो गयी. शिवहर की तरफ से धीरज 39, संजय 18 तथा जहांगीर ने 13 रनों का योगदान दिया. वहीं मोतिहारी के तरफ से जैशगनी व शम्स तबरेज ने 3-3 विकेट झटके. जवाब में मोतिहारी के टीम ने शकिबुल के 66, अनुपम 17 तथा रोहित 10 रनों के बदौलत शिवहर की टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया.
मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शकिबुल को डॉ आरएन यादव द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया वहीं चिंग चाइनीज का पुरस्कार मुकेश यादव तथा भरत कुमार द्वारा प्रदान किया गया. अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जनक सिंह, मुनेंद्र कुमार सिंह, विभूति नारायण शर्मा, अनिल कुमार सिंह, चंदन शर्मा, कैशर अनवर, ऋषभ राज, रमेश सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार प्रिंस, संजय सिंह, सगीर अनवर, राजेश फैशन, शिवजी यादव, पंकज कुमार, बी.बी सिन्हा, पप्पू समेत आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय दर्शक मौजूद रहे. बुधवार का मैच बेतिया बनाम मोतिहारी के बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >