वैशाली ने गोपालगंज को हराया

छपरा(नगर) : सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी के दूसरे दिन हुए मैच में वैशाली की टीम में गोपालगंज को छह विकेट से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गोपालगंज की पूरी टीम मात्र 112 रनों के योग पर सिमट गयी. जवाबी पारी खेलते हुए वैशाली की […]

छपरा(नगर) : सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी के दूसरे दिन हुए मैच में वैशाली की टीम में गोपालगंज को छह विकेट से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गोपालगंज की पूरी टीम मात्र 112 रनों के योग पर सिमट गयी. जवाबी पारी खेलते हुए वैशाली की टीम ने 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. वैशाली की तरफ से रोशन ने नाबाद 58 जबकि विजय ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया. मुख्य अतिथि गोरख प्रसाद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, मदनमोहन सिंह, संजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, धर्मेंद्र चौहान,

ऋषभ राज, कैशर अनवर, मुकेश कुमार, अनिल कुमार समेत संघ के कई सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरएन.यादव आइ हॉस्पिटल के तरफ से दिया गया जबकि चिंगस चनीज का पुरस्कार भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद तथा अनिल कुमार सिंह द्वारा रोशन कुमार को दिया गया.संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सारण तथा वैशाली के बीच सुबह सात बजे से मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >