कवायद. दुरुस्त होगी शहर की यातायात व्यवस्था, लोगों को मिलेगी जाम से निजात
छपरा(सारण) : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. शहर के नागरिकों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इसके लिए एसपी अनसुईया रणसिंह साहू के आदेश पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं. यातायात पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू दी है. शहर के सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जायेगा और बैरिकेडिंग करायी जायेगी. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया जायेगा. शहर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को भी लागू करने की कवायद की जा रही है.
यहां तैनात होंगे ट्रैफिक पुलिस के जवान : शहर के करीब दो दर्जन चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे. गांधी चौक, मौना चौक, मेवालाल चौक, मौना चौक, साहेबगंज चौक, सलेमपुर चौक, नगर पालिका चौक, थाना चौक, दारोगा राय चौक, राजेंद्र सरोवर चौक, भरत मिलाप चौक, भगवान बाजार चौक, गुदरी बाहरी मोड़, भगवान बाजार थाना रोड चौक,छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन के बाहर ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे.
ट्रैफिक पुलिस के 40 जवान पदस्थापित
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं. एसपी के निर्देश पर जाम की स्थिति से निबटने का उपाय किया जा रहा है.
नीलमणि रंजन, यातायात पुलिस प्रभारी, छपरा
