मारपीट में एक व्यक्ति घायल

बनियापुर(सारण) : बच्चे को साइकिल से धक्का मारे जाने को लेकर उपजे विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया. मामला थाना क्षेत्र के मिर्जापुर खाकी मठिया का है. पीड़ित राजू सिंह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गांव के […]

बनियापुर(सारण) : बच्चे को साइकिल से धक्का मारे जाने को लेकर उपजे विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया. मामला थाना क्षेत्र के मिर्जापुर खाकी मठिया का है. पीड़ित राजू सिंह ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही भुवर सिंह,गुडु सिंह,मनु कुमार और बलिराम सिंह को नामजद किया है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि मेरा 12 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर से पढ़ कर घर लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में भुवर सिंह ने मेरे लड़के को साइकिल से धक्का मार दिया और मारपीट करने लगे. नामजदों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर चाकू और रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

बचाव में आये मेरे भतीजे आकाश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट की और गले से सोने की चेन निकाल लिये और मेरी साइकिल भी लेकर चले गये. आस-पास के लोगों ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित ने झगड़ा का कारण पूर्व का जमीनी विवाद बताया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >