किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं

परसा(सारण) : शिक्षा देश की रीढ़ होती है, इसके बिना जीवन अधूरा होता है. किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिकता व संस्कार का पाठ पढ़ना जरूरी है. छात्रों के चयन के अनुसार ही शिक्षा देनी चाहिए. ताकि हुनर में कोई कमी न आये. उक्त बातें बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के भोजपुरी विभाग […]

परसा(सारण) : शिक्षा देश की रीढ़ होती है, इसके बिना जीवन अधूरा होता है. किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिकता व संस्कार का पाठ पढ़ना जरूरी है. छात्रों के चयन के अनुसार ही शिक्षा देनी चाहिए. ताकि हुनर में कोई कमी न आये. उक्त बातें बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के भोजपुरी विभाग के उपाध्यक्ष डॉ जयकांत सिंह जय ने भेल्दी स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. वही सारण के पूर्व जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि गुरु केवल सम्मान का भूखा होता है.

अगर समाज में भर्त्सना होने लगे तो हम कर्त्तव्य से आगे बढ़ सकते है. कार्यक्रम में सचिव रंजीत कुमार शंडिल्य ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया.

सभा को पूर्व प्राचार्य भारत प्रसाद शर्मा, ब्रम्हानंद पांडेय, अंबिका राय, मंटू सिंह समेत कई बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचार प्रकट कर विद्यालय संचालन के लिए सुझाव दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका राय, संचालन शिक्षक ओशियर चौधरी, धन्यवाद ज्ञापन सचिव रंजीत शांडिल्य ने किया.वही कार्यक्रम में शामिल छात्रों और बेहतर शिक्षक की जिम्मेवारी निर्वाह करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय के तरफ से प्रशस्ती पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में भारत प्रसाद, अजय सिंह, बिजय कुमार, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी आदि उपस्तिथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >