जनसंपर्क का तूफानी दौर जारी

सारण स्नातक निर्वाचन Â अनुभव, जोश और संघर्ष के बीच होगा मुकाबला छपरा : सारण स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तूफानी जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह एनडीए के […]

सारण स्नातक निर्वाचन Â अनुभव, जोश और संघर्ष के बीच होगा मुकाबला

छपरा : सारण स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तूफानी जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह एनडीए के रथ पर सवार होकर जीत का बिगुल बजाने की जुगत में लगे हुए हैं. वहीं, शिक्षाविद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव जदयू कोटे से नीतीश-लालू के साझा समीकरण को आधार मान कर तख्ता पलट का इरादा लिए मैदान में हैं. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कई चर्चित चेहरे मैदान में हैं, जो अपने को सीधे मुकाबले में बता रहे हैं. निर्दलीय भी मतदाताओं से जनसंपर्क में कोई कमी नहीं कर रहे हैं.
बात अगर हम के डॉ महाचंद्र सिंह की करें, तो इस चुनाव में उन्हें एक लंबा अनुभव प्राप्त है. विगत 36 वर्षों से एमएलसी चुनाव में अपराजेय रहे डॉ सिंह की छवि क्षेत्र में पार्टी और गंठबंधन से बढ़ कर व्यक्तिगत तौर पर कहीं ज्यादा है. वहीं बीजेपी और अलॉइन्स की अन्य पार्टियां भी स्नातक निर्वाचन को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. भाजपा के प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी महाचंद्र के पक्ष में दौरा कर चुके हैं. सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महागंठबंधन के प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव के नामांकन में ही जिस प्रकार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत राजद व जदयू के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा लगा उसे देख कर हो स्पष्ट हो गया कि इस बार दोनों ही पार्टियों और उनके उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है. शिक्षाविद डॉ यादव इस चुनाव में युवा वोटरों को साधने में जुटे हैं और मतदान के पूर्व अपनी जीत सुनिश्चित करने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं. वहीं इस चुनाव में डॉ महाचंद्र सिंह को हराने के लिए पटना से आलाकमान भी डायरेक्ट चुनाव की कंट्रोलिंग कर रहे हैं. हालांकि तमाम अटकलों के बीच इस बहुप्रतिष्ठित चुनाव में ऐसे कई निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं, जो कद्दावरों का समीकरण बिगाड़ने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं. पूर्व प्रत्याशी डॉ ज्ञानदेवमणि त्रिपाठी, बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह जैसे चर्चित चेहरे भी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क को गति देकर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देने की कोशिश में जुटे हैं.
9 मार्च का दिन अब दूर नहीं है. मैदान में उतरे सभी 18 प्रत्याशी आखिरी-आखिरी तक क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने को लेकर जीतोड़ कोशिश में लगे हैं.
निर्दलीय भी दिखा रहे दम, कुल 18 प्रत्याशी हैं मैदान में
अहम होंगे ये मुद्दे
नियोजित शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन
उच्च शिक्षा का सुदृढ़ीकरण
शैक्षणिक अराजकता की समाप्ति
स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगारों को रोजगार दिलाना
उच्च सदन में क्षेत्र की समस्या प्रमुखता से रखना
इनके बीच होगी टक्कर
डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह (हम, एनडीए)
डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव (जदयू, महागठबंधन)
ज्ञानदेवमणि त्रिपाठी
सत्येंद्र कुमार सिंह
दिनेश कुमार सिंह
अतुल कुमार तिवारी
ई. जयप्रकाश सिंह
अनिल कुमार प्रसाद
अभय कुमार
अभिनव श्रीवास्तव
अविनाश कुमार पांडेय
कुमार संतोष
मो हारूण
लालबाबू प्रसाद यादव
सब्बीर अहमद
सुधीर कुमार सिंह
संतोष प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >