जीत के बाद लोगों ने उड़ाया गुलाल, बांटीं मिठाइयां
हसनपुरा : अंचल कार्यालय हसनपुरा में गुरुवार को त्रिस्तरीय उपचुनाव के कुल 13 बूथों की गणना प्रशासन की चौकसी के बीच की गयी. सहुली ग्राम कचहरी पंच पद 15 से संदीप कुमार ने दिनेश साह को 30 मतों से हराया. हसनपुरा वार्ड संख्या 14 राजेश कुमार शर्मा ने हेमंत गुप्ता को 10 मतों से तथा […]
हसनपुरा : अंचल कार्यालय हसनपुरा में गुरुवार को त्रिस्तरीय उपचुनाव के कुल 13 बूथों की गणना प्रशासन की चौकसी के बीच की गयी. सहुली ग्राम कचहरी पंच पद 15 से संदीप कुमार ने दिनेश साह को 30 मतों से हराया. हसनपुरा वार्ड संख्या 14 राजेश कुमार शर्मा ने हेमंत गुप्ता को 10 मतों से तथा पंच पद पर ललिता देवी ने तस्लीमन बेगम को 50 मतों से हराया. वार्ड 16 में बुनी बेगम ने विजय शंकर को 49 मतों से हराया. गायघाट वार्ड दो से वीरेंद्र राम ने विपक्षी प्रेम को सात मतों तथा वार्ड 12 में विमल देवी ने बबन साह को 48 मतों से हराया. उसरी बुजुर्ग में कुल पांच बूथों में वार्ड दो में सुरेंद्र यादव ने शशि भूषण को 71 मतों से,
वार्ड तीन में स्वामीनाथ राम ने सोना देवी को 16 मतों से, वार्ड पांच में द्वारिका साह ने विश्व विजय को 15 मतों से, वार्ड आठ में आशा देवी ने चांदतारा को 24 मतों से तथा 10 में सुशीला देवी ने आशा देवी को दाे मतों से हराया. पकड़ी पंचायत के वार्ड 10 वार्ड से गायत्री देवी ने शांति देवी को 115 मतों से व 11 से आशुतोष ने विमलेश को 47 मतों से तथा हरपुर कोटवा वार्ड 11 से अकलु साह ने संजीव कुमार को 28 मतों से हराया. वहीं बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुणाल कुमार ने सभी निर्वाचित व निर्विरोध प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र देने के पश्चात अंचल परिसर में ही सभी को शपथ दिलायी. मौके पर रधुनाथपुर सीओ बृज बिहारी कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमरकांत कुमार, एमएच नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सअनि बासुदेव प्रसाद उरांव आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
दरौंदा में रामेश्वर बने वार्ड सदस्य, तो हीरामति बनीं पंच : दरौंदा. प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को दो पंच एवं एक वार्ड सदस्य पद के लिए मतगणना हुई. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बगौरा पंचायत के वार्ड संख्या 15 के लिए रामेश्वर साह ने शंभु शर्मा को 27 मतों से पराजित किया. रामेश्वर साह को 130 मत, जबकि शंभु शर्मा को 103 मत मिले. वहीं बालबंगरा में पंच सात के लिए सरोज उपाध्याय ने मंजू देवी को 175 मतों से पराजित किया. सरोज उपाध्याय को 182 जबकि मंजू देवी को सात मत मिले. वहीं सात मत अवैध पाये गये. पांडेयपुर पंचायत के लिए सात से हीरामति देवी को 86 मतों से विजयी घोषित किया गया. हीरामति देवी एक को 163 मत, जबकि हीरामति देवी दो को 77 मत मिले.
मैना बनीं पंच : भगवनपुर हाट. प्रखंड मुख्यालय में हुए मतगणना में दक्षिणी साघर सुल्तान पुर पंचायत के वार्ड सात से मैना देवी पंच चुनी गयीं. चुनाव के बाद हुई मतगणना में मैना देवी को 111 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सबीना खातून को 65 मत प्राप्त हुए.
बैजुबरहोगा के सरपंच बने सूर्यनाथ : बसंतपुर. प्रखंड की बैजुबरहोगा पंचायत के सरपंच पद हेतु हुए उपचुनाव की गुरुवार को हुई मतगणना में सूर्यनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मणि देवी को 204 मतों से पराजित कर विजय हासिल की. सू
र्यनाथ सिंह को 712 व मणि देवी को 508 मत प्राप्त हुए. निर्वाची पदाधिकारी किशोर कुमार ने नवनिर्वाचित सरपंच को प्रमाण पत्र दिया. विजयी सरपंच के समर्थकों ने फूल-माला व अबीर-गुलाल उड़ा जीत का जश्न मनाया. मौके पर डीसीएलआर मधुसूदन प्रसाद,सीओ रंजीत कुमार,थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार,बीसीओ जुबैर अहमद, संतोष कुमार राय, मो क्यामुद्दीन आदि मौजूद थे.