पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित

मतगणना. पंचायतों के रिक्त पदों के लिए 28 फरवरी को हुए थे उपचुनाव छपरा : प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में ग्राम कचहरी पंच और पंचायत के वार्ड के रिक्त पदों पर 28 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. गड़खा प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के वार्ड 12 से मनोरमा देवी, वार्ड 13 से […]

मतगणना. पंचायतों के रिक्त पदों के लिए 28 फरवरी को हुए थे उपचुनाव

छपरा : प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में ग्राम कचहरी पंच और पंचायत के वार्ड के रिक्त पदों पर 28 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. गड़खा प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के वार्ड 12 से मनोरमा देवी, वार्ड 13 से अनंत प्रसाद, ग्राम कचहरी के पंच पद पर मोतिराजपुर पंचायत के वार्ड दो से मीणा देवी, वार्ड छह से रितेश कुमार पाठक, 15 से राबेना बेगम, फेरुसा पंचायत के वार्ड पांच से शान्ति देवी, महमदा पंचायत के वार्ड दो से माला देवी, वार्ड 10 से दुधनाथ साह, पिरौना के वार्ड नौ से उषा देवी, हसनपुरा के वार्ड आठ से देवकी सिंह, 13 से अनीता देवी पंच पद पर विजयी हुई तो वही ईटवा पंचायत के वार्ड आठ से लीलावती देवी,
15 से महमद मोबीन, जलालबसंत पंचायत के वार्ड तेरह से दयाल शरण भक्त, वार्ड 14 से राजकुमारी देवी, मिर्जापुर पंचायत के वार्ड तीन से कांति देवी, सात से सनजीरा देवी, वार्ड आठ से मीना देवी और वार्ड 13 से मुन्नी देवी पंच पद पर विजयी हुई. बनियापुर संवाददाता के अनुसार निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीपक कुमार ने बताया कि एक वार्ड सदस्य सहित 15 पंच का परिणाम घोषित कर दिया गया है. बीडीओ ने बताया की भुसांव पंचायत के वार्ड 6 से गोपाल पंडित निर्वाचित घोषित किये गये. वही पंच पद के लिए सहाजितपुर पंचायत के वार्ड दो से कृष्णा ओझा, 12 से मीरा देवी, 8 से अमरेन्द्र कुमार. सरेयां पंचायत के वार्ड 6 से कमला देवी, 11 से राजकुमार महतो. सिसई वार्ड 6 से देवान्ति देवी, वार्ड 08 से सविता देवी, भुसाव वार्ड 3 से फुला देवी, वार्ड 4 से अमना बेगम, मरीचा से ज्ञान्ति देवी निर्वाचित घोषित की गयी.
मांझी संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय पर दस वार्ड सदस्यों तथा 23 पंचों की मतगणना शान्तिपूर्वक संपन्न हो गया. रीना देवी तथा मरछिया देवी भजौना नाचाप ,अंजली देवी मुबारकपुर, अभिमन्यु कुमार सिंह तथा मिथुन कुमार प्रसाद बरेजा, संजय कुमार साह तथा बेबी देवी मदन साठ, सुशीला देवी लेजुआर, विनय कुमार सिंह तथा रामकली देवी बंगरा, रसीद मियां, नसीरा एवं रूबी देवी सोनबरसा पंचायत के लिए चुनी गयीं. लहलादपुर संवाददाता के अनुसार दयालपुर पंचायत के उमानाथ सिंह, सकिना बीबी, कटेया में आशा देवी, सुनील राउत, अनिता देवी, राजेन्द्र राम, हीरामत्ती देवी विजयी घोषित हैं. वार्ड 12 से राजनाथ राय निर्विरोध निर्वाचित हुए है. बसहीं पंचायत के मीरा देवी, राकेश कुमार को चुना गया. मिर्जापुर के कांति देवी ने बाजी मारी. मान्ती राय, शम्भु मिश्रा, बृजमोहन निर्विरोध पंच चुने गये. किसुनपुर लौआर देवमुनी तथा बनपुरा पंचायत के चिन्ता देवी, हेवान्ती ने विजयी घोषित हुए.
अमनौर संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में मतगणना हुआ. अमनौर हरनारायण पंचायत के राजान्ती देवी, ढोरलाही कैथल से सुभान्ती देवी, मुख्तार सिंह, उषा देवी, मदारपुर पंचायत के रामअवतार कुमार, हीरालाल सिंह विजयी घोषित हुए.
मशरक संवाददाता के अनुसार बीडीओ हरिमोहन कुमार ने विजयी प्रत्याशियों शपथ दिलायी. निर्वाचित सदस्यों में जजौली पंचायत के द्वारिका महतो, सेमरी पंचायत के मालती देवी, बंगरा सतेन्द्र पासवान, कर्णकुदरिया मुन्ना साह, सोनौली पंचायत के सविता देवी, मशरक पश्चिमी के संजय कुमार साह और वार्ड 14 के गोविंद कुमार सिंह शामिल हैं.
दिघवारा संवाददाता के अनुसार प्रखंड के झौवा पंचायत से के वार्ड 12 के पंच के पद के लिए बीते 28 फरवरी को हुए उपचुनाव में किरण देवी निर्वाचित हुई है. श्रीमती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लालमुनि देवी को 6 मतों से हराकर जीत दर्ज की. प्रखंड सभागार में गुरुवार को मतगणना की समाप्ति के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजमिति पासवान ने बताया कि झौवा पंचायत के वार्ड 12 में पंच के चुनाव के मतदान कराया गया था एवं अनारक्षित महिला वाले इस वार्ड में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें विजय प्राप्त करने वाली किरण देवी को 97 मत प्राप्त हुए जबकि लालमुनि देवी को 91 व अनिता देवी को 40 मत मिला. 413 वोटरों वाले इस वार्ड में 246 मत डाले गए थे जिसमें 18 अवैध रहे.
पानापुर संवाददाता के अनुसार महम्मदपुर ग्राम कचहरी के एकमात्र पंच पद के लिए हुए उपचुनाव के मतो की गिनती बीआरसी भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई .मतगणना में अनिता देवी ने लालो देवी को 8 मतो से हराकर पंच पद पर कब्जा किया.
विजयी उम्मीदवारों को दिलायी गयी शपथ
बनियापुर से 15 पंचों का परिणाम घोषित
मांझी में 23 पंच पदों के लिए था चुनाव
कई जगहों पर महिला उम्मीदवारों ने लहराया जीत का परचम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >