दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा व बड़ागोपाल स्टेशनों के मध्य अवतारनगर स्टेशन के पास 14008 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कपिल तिवारी के 19 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक अपने छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिला कर छपरा से अपने घर रामपुर लौट रहा था.
सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक,मौत
दिघवारा : छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा व बड़ागोपाल स्टेशनों के मध्य अवतारनगर स्टेशन के पास 14008 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कपिल तिवारी के 19 वर्षीय पुत्र विकास तिवारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी […]

तभी वह अवतारनगर स्टेशन के समीप उक्त ट्रेन से गिर गया. जिससे ट्रेन की चपेट में आने से कटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. शव के रेल ट्रैक पर पड़े रहने के कारण 75222 डाउन छपरा-सोनपुर पैसेंजर, डाउन पवन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही और लगभग एक घंटे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.
ट्रेनों के विलंब होने से उसपर सवार यात्रियों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जीआरपी सोनपुर ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया.