छोटे भाई को मैट्रिक की परीक्षा दिला कर घर लौट रहा था युवक

छपरा-सोनपुर रेलखंड के मध्य अवतारनगर स्टेशन के पास की है घटना सड़क हादसे में एक की मौत मढ़ौरा/पानापुर : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी स्टेट हाइवे पर सरकारी गांछी के पास तेज रफ्तार से आती हुई टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार परीक्षा […]

छपरा-सोनपुर रेलखंड के मध्य अवतारनगर स्टेशन के पास की है घटना

सड़क हादसे में एक की मौत
मढ़ौरा/पानापुर : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी स्टेट हाइवे पर सरकारी गांछी के पास तेज रफ्तार से आती हुई टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार परीक्षा देने जा रही पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पानापुर थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी सुनील कुमार सिंह अपनी पुत्री सोनी कुमारी को मढ़ौरा स्थित केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा दिलवाने के लिये बाइक से आ रहे थे. मढ़ौरा से आधा किलोमीटर पहले
धेनुकि सरकारी गाछी के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंकर ने बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही बाइक चालक 35 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की मौत हो गयी. वहीं छात्रा सोनी कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना पर मढ़ौरा पुलिस ने पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंची. घायल छात्रा को मढ़ौर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया.
मौके से टैंकर को जब्त कर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत मे ले लिया है. ड्राइवर शंभू चौधरी गोपालगंज जिले के बरौली का बताया जाता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया. पानापुर संवाददाता के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत सुनील अपनी बड़ी पुत्री सोनी को परीक्षा दिलाने के लिए ही घर आया था. सुनील बाहर कही प्राइवेट नौकरी करता था. मृतक को दो पुत्री एवं एकमात्र पुत्र है .
तीनो में बड़ी सोनी थी जो गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. घटना की खबर मिलते ही सुनील के परिजन घर में ताला लगाकर बदहवास मढ़ौरा की ओर दौड़े. शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >