जलजमाव व गंदगी के बीच रहना लोगों की बनी मजबूरी

छपरा(नगर) : भले ही छपरा नगर पर्षद को नगर निगम का दर्जा मिल गया है, पर जमीनी रूप से शहर के कई मुहल्ले अब भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है. शहर के साहेबगंज वार्ड संख्या 28 के बुटनबाड़ी मुहल्ले में स्थित एक रिहायसी इलाके की जर्जर सड़क दशकों से जीर्णोद्धार के इंतजार में […]

छपरा(नगर) : भले ही छपरा नगर पर्षद को नगर निगम का दर्जा मिल गया है, पर जमीनी रूप से शहर के कई मुहल्ले अब भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है. शहर के साहेबगंज वार्ड संख्या 28 के बुटनबाड़ी मुहल्ले में स्थित एक रिहायसी इलाके की जर्जर सड़क दशकों से जीर्णोद्धार के इंतजार में है. मुहल्लेवासी मजबूरी में अधिक दूरी के अन्य मार्ग से मुख्य बाजार जाने को विवश हैं. विगत 25 वर्षों से यह सड़क पुर्ननिर्माण की बाट जोह रहा है.

सड़क के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर नहीं हो सका
इस वार्ड में वैसे तो एक साथ तीन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था. प्रस्ताव को लेकर संपुष्टि भी हो गयी, पर अब तक इसके जीर्णोद्धार के लिए टेंडर नहीं हो सका है. वहीं अन्य दो सड़क के लिए जो फंड मिला, वह भी पूरा नहीं मिल सकने से निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा है. वार्ड संख्या 28 शहर के प्रतिष्ठित साहेबगंज क्षेत्र में पड़ता है. बगल में ही मुख्य बाजार भी स्थित है और कई सरकारी विद्यालय भी हैं. ऐसे में 700 फुट लंबे इस सड़क के बदहाल स्थिति के कारण इस मुहल्ले के लगभग 70 घरों के लोग गंदे पानी के बीच चलने को मजबूर हैं.
घर के बगल में ही कचरा और जलजमाव लगा रहता है. बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. वहीं बाजार जाकर सामान लाना तो काफी कष्ट दायक होता है. गत दो दशकों से यह सड़क बदहाल स्थिति में है.
राकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता
साफ-सफाई नहीं होने से भी घर तक बदबू आती है जिससे स्वास्थ्य महिलाओं को काफी परेशानी होती काफी असर पड़ रहा है.
अदिति जायसवाल, गृहणी
सभी मुहल्लों में सड़क का निर्माण करा लिया गया है, पर इस जर्जर गली में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा गया था जिसके बाद इसकी संपुष्टि भी हो चुकी है, लेकिन अबतक विभाग से इसके लिए टेंडर ही नहीं हो सका है
पप्पू चौहान, पार्षद
शहर के सभी पुराने सड़कों के निर्माण को लेकर कार्य हो रहा है. जो सड़कें लंबित रह गयी हैं, उनके निर्माण को लेकर भी विभाग सजग है.
अंजय कुमार राय, ईओ, नगर पर्षद, छपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >