छपरा एक सुखद यात्रा के नाम से बन रही डाक्यूमेंट्री
भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर दियारा में हुई फिल्म की शूटिंग
डोरीगंज (छपरा) : देवमुनी फिल्मस के बैनर तले सारण के विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर छपरा एक सुखद यात्रा के नाम से बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग का आखिरी शॉट लेने के लिए फिल्म प्रोडक्शन टीम के सदस्य नाव से गंगा नदी पार कर रविवार की सुबह कुतुबपुर दियारा भिखारी ठाकूर के गांव पहुंची, जहां भिखारी ठाकुर के जर्जर हो चुके पुस्तैनी खपरैल आवास का दृश्यांकन किया गया, जिसके दौरान फिल्म के होस्ट आर्टिस्ट व टीवी कलाकार राव रणविजय ने उनके परिजनों से भेंट वार्ता कर उनसे जुड़ी कई अहम जानकारियां ली तथा कई शॉट फिल्माएं. वही गांव के मध्य अवस्थित भिखारी ठाकुर स्मारक का दृश्य भी कैमरों में कैद किये.
इससे पूर्व उक्त स्थल पर शूटिंग का शुभारंभ कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व इंजीनियर सुनील सिंह की ओर से दीप प्रज्जवलित कर किया गया.
इस दौरान दियारे क्षेत्र के विभिन्न शूटिंग स्थलों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ जमा रही. फिल्म के प्रोड्यूसर व टीवी कलाकार राव रणविजय ने बताया कि यह फिल्म अगले दो माह बाद मई में रिलीज हो जायेगी. जिसे यूट्यूब पर भी छपरा एक सुखद यात्रा टाइप कर देखा जा सकता है. उनके मुताबिक इसका प्रसारण फिलहाल दंगल चैनल से किया जाना है, किन्तु अन्य चैनलों से भी बात कर इसका प्रसारण कराया जायेगा. डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन कर रहे हैं. बॉलीवुड के उभरते फिल्म निर्देशक सुजीत अस्थाना जिनके साथ कैमरा निर्देशक है रत्नेश कुमार, वही यूनिट के अन्य टेक्नीशियनो मे शामिल है. मौके पर गांव के समाजिक कार्यकर्ता ललन राय, विनय राय, संतोष सिंह, जनार्दन सिंह, धन्नु बाबा आदि समेत सैकड़ों ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
