बदले गये 129 पुलिस अधिकारी

छपरा (सारण) : सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने 129 पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थानांतरण कर दिया है. उसकी सूची मंगलवार की शाम जारी कर दी गयी. स्थानांतरण आदेश में सारण, सीवान तथा गोपालगंज के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से […]

छपरा (सारण) : सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने 129 पुलिस पदाधिकारियों का अंतर जिला स्थानांतरण कर दिया है. उसकी सूची मंगलवार की शाम जारी कर दी गयी. स्थानांतरण आदेश में सारण, सीवान तथा गोपालगंज के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विरमित करना सुनिश्चित करें.

स्थानांतरित किये गये पुलिस पदाधिकारियों में 105 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 24 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं. सारण जिले के 46 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 14 सहायक अवर निरीक्षक स्थानांतरित किये गये हैं. शेष सीवान तथा गोपालगंज जिले के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >