हत्या के मामले में दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

छपरा : थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में भाजपा कार्यकर्ता मुनि लाल प्रसाद कुशवाहा एवं उनकी पत्नी फूलमती देवी की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में दो नामजद अभियुक्तों ने छपरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नामजद अभियुक्तों में बच्चू प्रसाद व लाल बाबू प्रसाद शामिल हैं. बतातें […]

छपरा : थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में भाजपा कार्यकर्ता मुनि लाल प्रसाद कुशवाहा एवं उनकी पत्नी फूलमती देवी की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में दो नामजद अभियुक्तों ने छपरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नामजद अभियुक्तों में बच्चू प्रसाद व लाल बाबू प्रसाद शामिल हैं.

बतातें चले कि 17 फरवरी की रात्रि में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में स्थानीय थाने में मृतक के पोता रितेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करा कर नामजद किया था. इस संबंध में मढ़ौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह व तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया की पुलिस दबिश के कारण उक्त अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया हैं. शेष चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >