सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

दिघवारा : छपरा पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के आमी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो युवकों में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गया.मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के बोधाछपरा गांव निवासी भूषण राम के पुत्र प्रदुुमन […]

दिघवारा : छपरा पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के आमी मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो युवकों में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गया.मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के बोधाछपरा गांव निवासी भूषण राम के पुत्र प्रदुुमन कुमार(19 साल) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक इसी गांव के स्व.श्रीभगवान राम का पुत्र संजीव कुमार(22 वर्ष) बताया जाता है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदुमन अपने मित्र संजीव के साथ अपने चचेरे भाई राकेश को चढ़ाने दिघवारा स्टेशन आया था और बरौनी ग्वालियर ट्रेन में चढ़ाने के बाद सुबह के लगभग दो बजे अपने बाइक से घर बोधाछपरा लौट रहा था तभी आमी मोड़ के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में सीधी ठोकर मार दी,जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ के पास मंदिर में जा टकरायी और इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बाद में घायल युवकों को इलाज के लिए पीएचसी दिघवारा लाया गया, जहां इलाज के क्रम में प्रदुमन की मौत हो गयी. वहीं संजीव को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिप प्रतिनिधि जनार्दन सिंह चौहान,मुखिया चंद्रावती देवी, पूर्व मुखिया राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख हरेंद्र सिंह, श्रवण साह,काजू सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उधर मृतक के पिता भूषण राम ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अवतारनगर थाने में आवेदन दिया है.

अवतारनगर थाना क्षेत्र के आमी मोड़ के पास की घटना
चचेरे भाई को ट्रेन पर चढ़ाकर दिघवारा स्टेशन से घर लौट रहा था प्रदुमन
नोट:फोटो नंबर 18 सीएचपी 5,6 है कैप्सन होगा-मृतक के दरवाजे पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >