विभाग ने 19 बकायेदारों का काटा कनेक्शन

छपरा (कोर्ट) : विद्युत विभाग ने शहर के अलग-अलग मुहल्लों के 19 विद्युत विपत्र का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर प्रसाद के आदेश और सहायक अभियंता रमेश कुमार के निर्देशन में करीमचक, रूपगंज और आर्यनगर मोहल्ला में उक्त कार्रवाई की गयी है. गुरुवार को कनीय […]

छपरा (कोर्ट) : विद्युत विभाग ने शहर के अलग-अलग मुहल्लों के 19 विद्युत विपत्र का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर प्रसाद के आदेश और सहायक अभियंता रमेश कुमार के निर्देशन में करीमचक, रूपगंज और आर्यनगर मोहल्ला में उक्त कार्रवाई की गयी है.

गुरुवार को कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार और शिव कुमार ने जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा है. उनमें शहर के करीमचक निवासी रोजिंद्र अंसारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, कमरुद्दीन, अफरोज आलम, शमीम अहमद, मोहम्मद इरफान, विभा देवी, खुशबू देवी, लियाकत अली, मोहम्मद मुस्तफा और नाजमी बेगम के अलावे आर्य नगर मोहल्ला के रामाशंकर प्रसाद, लीलावती देवी, गुड्डी देवी, वेद प्रकाश सोनी और ओमप्रकाश सोनी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >