दंपती की गोली मार कर हत्या, पोते पर फेंका बम

तरैया : तरैया थाने के माधोपुर गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली चलने की आवाज सुन कर बाहर सड़क पर टहल रहा मृतक का पोता घर की तरफ आया, तो अपराधियों ने उस पर बम से हमला कर जख्मी कर दिया. रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी व […]

तरैया : तरैया थाने के माधोपुर गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी. गोली चलने की आवाज सुन कर बाहर सड़क पर टहल रहा मृतक का पोता घर की तरफ आया, तो अपराधियों ने उस पर बम से हमला कर जख्मी कर दिया. रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बुन्नीलाल सिंह कुशवाहा (67 वर्ष) अपनी पत्नी फूलमती देवी (65 वर्ष) के साथ घर के

दंपती की गोली…
पर कमरे में सोये थे. अपराधियों ने रात करीब 11 बजे घर में घुस कर सोये अवस्था में ही दोनों को गोली मार दी. घटना के समय घर से बाहर सड़क किनारे मोबाइल से बात करते हुए उनका पोता रितेश कुमार टहल रहा था. गोली चलने की आवाज पर उसने जब शोर मचाया, तो अपराधियों ने उस पर बम फेंक कर घायल कर दिया. गोली और बम की आवाज सुन कर ग्रामीण जुटे तब तक अपराधी फरार हो गये. मृतक के पुत्र ने बताया कि पड़ोसी रामजी प्रसाद व लालजी प्रसाद से वर्ष 1991-92 से ही भूमि विवाद है. इससे संबंधित मुकदमा छपरा व्यवहार न्यायालय में चल रहा है.
इस मामले में शुक्रवार को अंतिम फैसला होने की तिथि निर्धारित थी. इस दौरान बुन्नीलाल सिंह कुशवाहा को कोर्ट जाना था. इसके पहले ही अपराधियों ने गुरुवार की रात में ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक के पुत्र के अनुसार हत्या की इस घटना में पड़ोसियों का हाथ होने की आशंका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शुक्रवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक जनक सिंह व ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया. मढ़ौरा के एएसपी अशोक कुमार ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए.
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी थे बुन्नीलाल
भूमि विवाद बताया जा रहा घटना का कारण
कभी भी मो शहाबुद्दीन को भेजा जा सकता है तिहाड़
सतर्कता. प्रशासन का प्लान हुआ तैयार
पूर्व सांसद को रात के अंधेरे में ले जाने की है तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >