अनियंत्रित वाहन ने बच्ची को कुचला मौत

रसूलपुर (एकमा) : रसूलपुर-भजौना पथ पर गुरुवार की दोपहर धानाडीह गांव में रसूलपुर से बिगहां जा रही अनियंत्रित वाहन ने पलानी में खेल रही दो वर्षीय अबोध बच्ची को कुचल दिया. जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने मौके पर नशे में […]

रसूलपुर (एकमा) : रसूलपुर-भजौना पथ पर गुरुवार की दोपहर धानाडीह गांव में रसूलपुर से बिगहां जा रही अनियंत्रित वाहन ने पलानी में खेल रही दो वर्षीय अबोध बच्ची को कुचल दिया. जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने मौके पर नशे में धुत बोलेरो चालक तथा एक अन्य सवार युवक को पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई कर एक कमरे में बन्द कर दिया. पकडे गये दोनों युवक मांझी थाना क्षेत्र के बिगहां गांव निवासी बिट्टु सिंह तथा धनधन पांडे बताया जाता है.

सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में कर लिया तथा बोलेरो चालक की ग्रामीणों से मांग करने लगे, परंतु थानाध्यक्ष की ग्रामीणों ने एक न सुनी. ग्रामीण स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह के आने का इंतजार कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार झगरू यादव अपने पलानी में अपने छोटे भाई झुड़ी यादव की पुत्री को खेला रहा था. जबकि उसकी पत्नी व पुत्र पलानी के सटे चापाकल पर कपड़े धो रही थी.

तभी रसूलपुर से बिगहां जा रही अनियंत्रित बोलेरो पलानी को तोड़ते हुए गड्ढे में जा फंसी. जिससे पलानी में बैठी दो वर्षीय आशा कुमारी की कुचल कर मौके पर मौत हो गयी. जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज एकमा पीएचसी में चल रहा है. वहीं चापाकल पर कपड़े धो रही पत्नी व पुत्र बोलेरो आते देख भाग खड़े हुए और बाल बाल बच गये.

हालांकि वे दोनों भी भागने के क्रम में आंशिक रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि तीन माह पूर्व ही छठ पूजा के दिन मृतका की बहन की भी असामयिक मौत हो गयी थी. पुलिस ने बोलेरो के नीचे गिरा गांजा पीने का चिलम समेत बोलेरो से दर्जनों डिस्पोजल ग्लास बरामद किया है. घटना की सूचना पाकर बीडीओ अखिलेश कुमार व पूर्व मुखिया बेद प्रकाश सिंह ऊर्फ भोला सिंह मौके पर पहुंच पीड़ित परिजनों को हर संभव सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >