पहले दिन छात्राओं का हंगामा

ओमएमआरशीट 11:30 बजे मिलने की छात्राओं ने की शिकायत मढ़ौरा : इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन ही अफरातफरी में बिना तैयारी के परीक्षा शुरू होने का मामला सामने आया. देर से ओएमआर शीट मिलने से एचआर कॉलेज अमनौर की छात्राएं, जिनका मढ़ौरा पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र था, पर हंगामा किया. परीक्षा […]

ओमएमआरशीट 11:30 बजे मिलने की छात्राओं ने की शिकायत
मढ़ौरा : इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन ही अफरातफरी में बिना तैयारी के परीक्षा शुरू होने का मामला सामने आया. देर से ओएमआर शीट मिलने से एचआर कॉलेज अमनौर की छात्राएं, जिनका मढ़ौरा पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र था, पर हंगामा किया. परीक्षा की समाप्ति के बाद छात्राएं और उनके अभिभावकों ने नाराज होकर प्रदर्शन तथा केंद्राधीक्षक की मनमानी के खिलाफ नारे लगाये. थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी की सूचना पर पहुंचे मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने छात्राओं की समस्या को सुन उसके निदान का आश्वासन देकर समझा- बुझा कर मामले को शांत किया.
केंद्राधीक्षक अशोक सिंह ने एसडीओ के सामने अपनी गलती स्वीकारने को तैयार नहीं थे. एसडीओ ने बताया कि केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वस्तुस्थिति से अवगत होकर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित करेंगे. बताते हैं कि ऑब्जेक्टिव का प्रश्न पत्र 11:30 में और दीर्घ उत्तरीय का प्रश्न पत्र 12:30 बजे दिया गया. छात्राओं का आरोप था कि समय से पहले ही एक बजे ही कापी ले ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >