छपरा (सारण) : छपरा नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज बुटनबाड़ी मुहल्ले में पिछले माह हुए बरतन व्यवसायी की हत्या मामले में नगर थाना पुलिस ने एक अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी दहियांवा जगदंबा रोड निवासी ध्रुप प्रसाद का पुत्र मनमोहन उर्फ विक्कु गुप्ता है.
बरतन व्यवसायी हत्याकांड में एक अपराधी गिरफ्तार
छपरा (सारण) : छपरा नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज बुटनबाड़ी मुहल्ले में पिछले माह हुए बरतन व्यवसायी की हत्या मामले में नगर थाना पुलिस ने एक अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी दहियांवा जगदंबा रोड निवासी ध्रुप प्रसाद का पुत्र मनमोहन उर्फ विक्कु गुप्ता है. नगर थानाध्यक्ष […]

नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बरतन व्यवसायी भोला प्रसाद की हत्या 24 जनवरी की रात को गोली मारकर कर दी गयी थी. इस मामले में विक्कु गुप्ता ने बरतन व्यवसायी से पांच लाख रूपये रंगदारी पूर्व में लिया था और रंगदारी में लिये गये राशि जेल में बंद अपराधी अरूण साह को नहीं पहुंचाया था, जिसके कारण बरतन व्यवसायी की हत्या अरूण साह ने करवा दी थी. अनुसंधान के दौरान उसका खुलासा हुआ है. साथ ही जांच के दौरान बरतन व्यवसायी के
घायल पुत्र धीरज कुमार ने पुलिस को बताया है कि अरूण साह ने उसके पिता से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी की राशि भोला प्रसाद ने विक्कु गुप्ता को दी थी. रंगदारी की राशि अरूण साह को नहीं मिलने के कारण दूसरे अपराधियों से सुपारी देकर भोला प्रसाद की हत्या अरूण साह ने करवाया था. हत्या करने वाले तीन अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है. जिसके गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. विक्कु गुप्ता की गिरफ्तारी के साथ बरतन व्यवसायी हत्याकांड का रहस्य खुल गया है.
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन खरीदने के एवज में रंगदारी को लेकर भोला प्रसाद की हत्या की थी.