गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मियों की हड़ताल

राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला परसा : राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने, पंजी को फाड़ने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रखंड के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय में तालाबंदी कर कलम बंद हड़ताल किया. हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप था कि प्राथमिकी दर्ज होने के दो दिन […]

राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला

परसा : राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने, पंजी को फाड़ने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रखंड के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय में तालाबंदी कर कलम बंद हड़ताल किया. हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप था कि प्राथमिकी दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं किया जा सका है. सभी आरोपित खुलेआम बाजार में घुम रहे है. कर्मचारी सोमवार की सुबह कार्यालय खोलने के समय कार्यालय के मुख्य दरवाजा और प्रखंड, अंचल, मनरेगा, समेकित बाल विकास, बिजली आदि कार्यालयों में ताला बंदी कर मुख्य दरवाजा पर धरना पर बैठ गये. जिससे बीडीओ धर्मवीर कुमार, सीओ अवधेश कुमार नेपाली आदि पदाधिकारियों को कार्यालय के बाहर रहना पड़ा.
धरना की सूचना सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजरूप राय प्रखंड कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों का धरना समाप्त कराने का प्रयास किया. लेकिन कर्मचारी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना पर रहने की बातों पर अड़े रहे. बताते चले कि गत शनिवार को अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी चुल्हन मिस्त्री के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर सरकारी पंजी को फाड़ दिया गया था.इस संबंध में माड़र पंचायत के माड़र गांव निवासी राजेंद्र राय का पुत्र नवीन प्रकाश, लाल प्रकाश, डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भोला शर्मा समेत दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >