छपरा : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के विकास निधि से गड़खा के कोठिया पंचायत के मदनपुरा गांव में लगाये गये 100 केबीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन गांव के सबसे वृद्ध व्यक्ति 92 वर्षीय साहेब सिंह ने किया.
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद गांव में पहली बार बिजली पहुंचने पर लेागों में जश्न का माहौल था. पूरे गांव में कुल 60 बिजली के खंभे व तार लगाये गये हैं. ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए युवा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सांसद रूडी से मिले.
उन्होंने यह जिम्मेवारी भाजपा के राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह को सौंपी. उन्होंने त्वरित कार्य करते हुए बिजली कनेक्शन पूर्ण किया. मौके पर संजय सिंह, प्रो हरेंद्र सिंह, अनिल महतो, सीताराम सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे.
