छपरा : शिव भोला शंकर वेलफेयर क्लब की बैठक दुर्गा मंदिर सोनारपट्टी में संस्था के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए संस्था की ओर से 28 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा. अमरनाथ यात्रियों को 25 जून को नगर भ्रमण तथा मोटर साइकिल जुलूस निकाला जायेगा.
अमरनाथ यात्रा के लिए 28 से होगा पंजीकरण
छपरा : शिव भोला शंकर वेलफेयर क्लब की बैठक दुर्गा मंदिर सोनारपट्टी में संस्था के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए संस्था की ओर से 28 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया जायेगा. अमरनाथ यात्रियों को 25 जून को नगर भ्रमण तथा मोटर साइकिल जुलूस निकाला […]

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था 30 जून को अमरनाथ एक्सप्रेस से जायेगा. अमरनाथ यात्रियों का
दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए 16 जुलाई को मौर्य ध्वज एक्सप्रेस से जायेगा.
अमरनाथ यात्रा के लिए एक जून तक संस्था की ओर से पंजीकरण कराया जायेगा. बैठक में राजेश कुमार द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहना किया. बैठक में सचिव पप्पू चौहान, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, लालबाबू राय, दिलीप कुमार गुप्ता, मंटू बाबा, विकास कुमार, अजय राय, टिल्लु दादा, ओमप्रकाश गुप्ता, बालकिशन खेतान, रंजीत कुमार, मोहन जी, गुड्डू, सिपु कुमार आदि उपस्थित हुए.