रजिस्टर जमा नहीं करने पर प्राचार्य के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट

छपरा (कोर्ट) : किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी की ओर से एक विद्यालय के प्राचार्य से कई बार नामांकन रजिस्टर की मांग किये जाने के बावजूद उसे प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट ने प्राचार्य के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. दंडाधिकारी दिव्या शेखर ने सहाजितपुर थाने में मोटरसाइकिल लूट […]

छपरा (कोर्ट) : किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी की ओर से एक विद्यालय के प्राचार्य से कई बार नामांकन रजिस्टर की मांग किये जाने के बावजूद उसे प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट ने प्राचार्य के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. दंडाधिकारी दिव्या शेखर ने सहाजितपुर थाने में मोटरसाइकिल लूट के मामले में दर्ज कांड संख्या 48/16 में अभियुक्त बनाये गये

किशोर की उम्र जांच के लिए पानापुर प्रखंड के खजूरी उत्तरी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य से नामांकन रजिस्टर की मांग की थी. इसको लेकर कोर्ट ने प्राचार्य पर सम्मन और गैर जमानतीय वारंट भी जारी किया, फिर भी जब रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया, तो वारंट जारी किया गया.

बाइक लूट में पकड़ाये किशोर की उम्र सत्यापन को मांगा था रजिस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >