डोरीगंज (छपरा). तीन दिन पूर्व एक शादी समारोह से चोरी गयी बाइक के साथ चोर मुफ्फसिल पुलिस के द्वारा गड़खा ढाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक चोरी की यह घटना 3 दिन पूर्व मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के ही मरहियां गांव से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. जिसकी चोरी की प्राथमिकी नगरा थानाक्षेत्र के बन्नी गांव निवासी धर्मेंद्र दास ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. जिसे सूत्रों से मिले सुराग के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गड़खा ढाला के समीप धर दबोचा. प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया.
बाइक चोर रामनगर निवासी वीरेंद्र मांझी का पुत्र सोमा कुमार मांझी है. जो बाइक का नंबर प्लेट बदल कर इस्तेमाल कर रहा था. जिसे बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.
