संघ ने डीइओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना

परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने भी किया समर्थन छपरा : ला अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने धरना को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट एवं विभाग के स्पष्ट आदेश व निर्देश के बावजूद जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा अनुदेशकों के फोल्डर […]

परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने भी किया समर्थन

छपरा : ला अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने धरना को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट एवं विभाग के स्पष्ट आदेश व निर्देश के बावजूद जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा अनुदेशकों के फोल्डर को जन शिक्षा निदेशालय को भेजने में आनाकानी व सुस्त रफ्तार पर आक्रोश व्यक्त किया.
संघ के नेताओं ने कहा कि अब भी विभाग हमारे प्रति सहानुभूतिपूर्वक रवैया नहीं अपना रहा है. अनुदेशकों के धरना पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने पहुंच कर उनकी मांगों का समर्थन किया. धरना की अध्यक्षता मुनिस्तर प्रसाद ने की, जबकि प्रवीण कुमार मिश्र, परमेश्वर पूरी, ब्रजेंद्र कुमार यादव और आनंद प्रभाकर उपस्थित थे. इस दौरान राधा देवी, वीणा कुमारी, रीता कुमारी, अरूण कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >