शृंखला में भाग लेने के लिए सात समंदर पार से आये चिकित्सक

डोरीगंज (छपरा) : मानव शृंखला अभियान का हिस्सा बनने के लिए दो दिन पूर्व अमेरिका से पहुंचे सारण जिले के अप्रवासी एक भारतीय चिकित्सक भी नजर आये. जिनकी मौजूदगी में इस अभियान की सफलता में शामिल सक्रिय कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बीच उत्साहवर्द्धन का केंद्र बना रहा. अमेरिका में पिछले चार दशक से परिवार के […]

डोरीगंज (छपरा) : मानव शृंखला अभियान का हिस्सा बनने के लिए दो दिन पूर्व अमेरिका से पहुंचे सारण जिले के अप्रवासी एक भारतीय चिकित्सक भी नजर आये. जिनकी मौजूदगी में इस अभियान की सफलता में शामिल सक्रिय कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बीच उत्साहवर्द्धन का केंद्र बना रहा. अमेरिका में पिछले चार दशक से परिवार के साथ रह रहे शहर के बिचला तेलपा निवासी अप्रवासी डॉ आरडी प्रसाद सात समंदर पार रहकर भी अपने राज्य व राज्यवासियों के प्रति हमेशा जुड़े रहे

. वे बताते हैं कि विदेशों में भी रह कर अपनी संस्कृति की मिठास यहां खीच लाती है.

तो भला अपनी जन्मभूमि के इतने बड़े ऐतिहासिक आयोजन को कैसे नजरअंदाज कर सकता था, इसलिए दो दिन पूर्व ही चला आया. सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर मे बीडीओ विनोद आनंद, सीओ विजय कुमार सिंह तथा अन्य कर्मियो के साथ विशाल मानव शृंखला की एक कड़ी का हिस्सा बने, डॉ प्रसाद ने बताया कि शराब बंदी के समर्थन में विशाल जनसमूह की भागीदारी बिहार से संपूर्ण विश्व में एक अच्छा संदेश के साथ ऐतिहासिक कदम माना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >