दरियापुर में वृद्धा की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम

दरियापुर : चाय दुकान की मालकिन 65 वर्षीय वृद्ध महिला को अज्ञात अपराधियों ने रॉड तथा पत्थर से मार कर बीती रात हत्या कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव निवासी स्व. राम बालक साह की पत्नी कलावती देवी दरियापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने करीब 20 वर्षों से चाय नाश्ता […]

दरियापुर : चाय दुकान की मालकिन 65 वर्षीय वृद्ध महिला को अज्ञात अपराधियों ने रॉड तथा पत्थर से मार कर बीती रात हत्या कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव निवासी स्व. राम बालक साह की पत्नी कलावती देवी दरियापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने करीब 20 वर्षों से चाय नाश्ता की दुकान चलाती थी. बीती रात भी दुकान बंद कर दुकान के एक कोने में चौकी पर सोयी थी. बगल के चौकी पर देवर रामचंद्र साह सोये हुए थे.

इसी बीच करीब 3 बजे के आसपास मृतका की पतोहू ललिता देवी जब अपनी सास के बिछावन पर देखी तो सास के शरीर से कंबल हटा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था. इसकी सूचना उसने अपने पति विजय साह तथा मृतका के बगल के चौकी पर सोये रामचंद्र साह को दिया. सभी ने उठ कर देखा तो कलावती देवी मृत पड़ी थी. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

घटना की सूचना पर सोनपुर एसडीपीओ मो अली भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक करवायी का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया.

इस संबंध में मृतका के इकलौते पुत्र विजय साह ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मो खलील ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह जैसा प्रतीत होता है. लेकिन अनुसंधान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. घटना की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल था. 20 वर्षों से प्रखंड मुख्यालय के सामने चाय बेचने की वजह से कलावती देवी को आम तथा खास सभी लोग पहचानते थे. काफी मिलनसार स्वभाव की महिला होने की वजह से सभी लोग इस घटना के बाद दुखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >