निगम के कर्मियों ने की हड़ताल

विरोध . निजीकरण को ले बसचालकों व कर्मियों में रोष छपरा(नगर) : निजीकरण के विरोध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस चालक एवं सहायक हड़ताल पर चले गये हैं. विदित हो कि दिसंबर महीने में भी निगमकर्मियों द्वारा निजीकरण के विरोध में दो बार हड़ताल किया गया था. जिसके बाद निगम के अधिकारियों […]

विरोध . निजीकरण को ले बसचालकों व कर्मियों में रोष

छपरा(नगर) : निजीकरण के विरोध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस चालक एवं सहायक हड़ताल पर चले गये हैं. विदित हो कि दिसंबर महीने में भी निगमकर्मियों द्वारा निजीकरण के विरोध में दो बार हड़ताल किया गया था. जिसके बाद निगम के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया गया था. निगम के 73 कर्मियों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से जिले की परिवहन व्यवस्था काफी प्रभावित हो सकती है. इसी वर्ष छपरा के लिए 23 नई बसें अलॉट की गयी हैं जिसमें फिलहाल 3 का परिचालन शुरू हो गया है. निगमकर्मियों का कहना है कि इन बसों को निजी कंपनियों द्वारा चलाया जा रहा है और उन पर भी निजी कंपनी के माध्यम से ही कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला : निगम द्वारा छपरा डिपो के लिए डेली वेजेज पर ड्राइवर एवं सहायक की भरती की गयी है. बीच में कुछ कर्मियों पर निजी कंपनी में काम करने का दबाव डाला गया था जिसके बाद कर्मियों ने हड़ताल कर दिया था. मामले की गंभीरता की देखते हुए प्रमंडलीय पदाधिकारी असगर हुसैन ने कर्मियों को आश्वासन दिया तब जाकर पुनः परिचालन शुरू हुआ. इसी बीच 23 दिसंबर को सभी चालकों एवं सहायकों को बस लेकर पटना प्रकोशोत्सव में बुलाया गया और वहां उन्हें निजी कंपनी के लिए कार्य करने को कहा गया. इसका एक बार फिर निगमकर्मियों ने विरोध किया. इसी बीच निगम ने छपरा डिपो से 23 नयी बसें चलाना का निर्णय लिया. अभी कुल 3 नई बसें चलायी जा रही है जिसका कंट्रोल निजी कंपनी के हाथ में है. निगमकर्मियों का कहना है कि जिस 23 बसों को चलाने की घोषणा की गयी है उसे निगम कर्मियों को चलाने दिया जाये और उन पर निजी कंपनी से जुड़ कर कार्य करने का दबाव नहीं बनाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >