बिजली चोरी को ले जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

डोरीगंज (छपरा) : टोका फंसा कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत विभाग के टीम की ओर से इन दिनों लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया जलालपुर गांव में रविवार को टीम के द्वारा एक एयरसेल टावर पर छापेमारी की गयी. टोका फंसा कर उक्त टॉवर का संचालन किये […]

डोरीगंज (छपरा) : टोका फंसा कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत विभाग के टीम की ओर से इन दिनों लगातार छापेमारी का सिलसिला जारी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया जलालपुर गांव में रविवार को टीम के द्वारा एक एयरसेल टावर पर छापेमारी की गयी. टोका फंसा कर उक्त टॉवर का संचालन किये जाने का मामला सामने आया.

क्षेत्रीय अभियंता आलोक कुमार ने टॉवर कंपनी के विरुद्ध 4 लाख 68 हजार 4 सौ 8 रुपया का जुर्माना ठोकते हुए टॉवर कंपनी के संचालन में शामिल टेक्निशियन सुनील कुमार यादव तथा मकान मालिक मुन्ना सिंह को आरोपित कर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. छापेमारी टीम के जेइ आलोक कुमार ने बताया कि उक्त टॉवर कंपनी के द्वारा लंबे समय से विद्युत चोरी करने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी.

चार लाख का ठोका गया जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >