मंगलवार को ट्रेन को रवाना करते छपरा कचहरी स्टेशन के कर्मी.
छपरा-थावे : रेलखंड पर छपरा-मशरक के बीच छोटी लाइन से बड़ी रेल लाइन अामान परिवर्तन का कार्य पूर्ण हो चुका है. छपरा-मशरक के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को शुरू किया गया. पहले दिन ट्रेनों का परिचालन सफल रहा. मशरक से थावे के बीच अामान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जायेगी.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
