छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेल खंड पर स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने 33 अर्धनिर्मित पिस्टल को रविवार की रात बरामद किया. ट्रेन के जेनरल कोच में जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया, जिसमें जांच के दौरान
पवन एक्सप्रेस से 33 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेल खंड पर स्थित गौतम स्थान स्टेशन पर डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने 33 अर्धनिर्मित पिस्टल को रविवार की रात बरामद किया. ट्रेन के जेनरल कोच में जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने लावारिस हालत में एक बैग बरामद किया, […]

पवन एक्सप्रेस से 33…
33 अर्धनिर्मित पिस्तौल पाया गया. इस आशय की जानकारी रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने छपरा जंकशन रेल थाने में आयोजित संवाददाता में सोमवार को दी. रेल डीएसपी ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हथियारों के तस्करों पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर भी ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गौतम स्थान स्टेशन पर डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन क्रॉसिंग में खड़ी थी, जिसमें जीआरपी ने जांच शुरू की. जांच के दौरान ट्रेन के जेनरल कोच में एक बैग मिला. आस-पास बैठे यात्रियों ने बैग को लावारिस बताया.
संदेह होने पर रेलवे पुलिस ने बैग को खोल कर देखा, जिसमें 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिला. रेल डीएसपी ने बताया कि जांच दल में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी और जीआरपी के अन्य जवान शामिल थे. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. रेल डीएसपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अर्धनिर्मित पिस्तौल यूपी के मैनपुरी से लाये जाने और बिहार के मुंगेर ले जाये जाने की आशंका है. उन्होंने कहा कि यह आशंका है कि अर्धनिर्मित पिस्तौल का पूर्ण निर्माण मुंगेर में कराया जाता है. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर हथियार बरामद करनेवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
पवन एक्सप्रेस से बरामद अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ जीआरपी के अिधकारी.