शहरवासियों को मिलेगा शुद्ध जल

पहल . शहर में ट्यूबवेल तथा जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू साढ़े सोलह हजार घरों में दिया जायेगा कनेक्शन विभिन्न वार्डों में लगाये जा रहे नौ ट्यूबवेल प्रथम चरण में 74 किमी बिछेगी पाइपलाइन छपरा (नगर) : नये साल में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पर्षद ने पहल शुरू कर […]

पहल . शहर में ट्यूबवेल तथा जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू

साढ़े सोलह हजार घरों में दिया जायेगा कनेक्शन
विभिन्न वार्डों में लगाये जा रहे नौ ट्यूबवेल
प्रथम चरण में 74 किमी बिछेगी पाइपलाइन
छपरा (नगर) : नये साल में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पर्षद ने पहल शुरू कर दी है. शहर में विभिन्न मुहल्लों में ट्यूबवेल तथा जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. लोगों के घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने के लिए शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा. पहले चरण में कुल 74 किलोमीटर पाइपलाइन बिछायी जायेगी. हाल ही में हुए नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इस संदर्भ में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं.
शहर के लोगों को स्वच्छ जल मिल सके इसके लिए नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में कुल 9 ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा रहा है. इनमें से कुछ जगहों पर ट्यूबवेल के साथ-साथ जलमीनार का भी निर्माण कराया जायेगा. इस निर्माण के अंतर्गत रौजा में 2, श्याम चौक में 2, गंडक कॉलोनी में एक ब्रह्मपुर में 3 तथा गांधी चौक के पास एक ट्यूबवेल बनाया जा रहा है. कुछ जगहों पर एनओसी मिलने का इंतजार है जबकि अधिकतर जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.साढ़े सोलह हजार घरों को मिलेगा कनेक्शन
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शहरी क्षेत्र के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घरों में पानी के नल का कनेक्शन दिया जायेगा. इस योजना के पहले चरण में 16 हजार 484 घरों में पानी का कनेक्शन लगाया जायेगा. जिसके लिए कुल 74 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम शीघ्र ही शुरू होगा. पहले चरण में नगर परिषद के 18 वार्डों में यह सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी. पहले चरण में पाइपलाइन बिछाने के लिए वार्ड 1,3,4,5,6,7,8, 9 तथा वार्ड 35,36,37,38,39,40,41,41,43 और 44 शामिल किये गये हैं.
कॉलोनी में निर्माणाधीन ट्यूबवेल जिससे होगी शहरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति.
यहां भी होंगे ट्यूबवेल
शहर के श्याम चौक में दो ट्यूबवेल लगाया जा रहा है
ब्रह्मपुर के लोगों के लिए भी तीन ट्यूबवेल
क्या कहते हैं पदाधिकारी
शहरवासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है. फर्स्ट फेज में ट्यूबेल निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा.
अंजय कुमार राय, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, छपरा
नये साल में नगर परिषद शहरवासियों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है. इस संदर्भ में नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं. लोगों के इस योजना के तहत पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा.
शोभा देवी , अध्यक्ष, नगर पर्षद, छपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >