छपरा में पवन एक्सप्रेस से मिला हथियारों का जखीरा, जांच में जुटी जीआरपी

पटना/सारण : बिहार के सारण जिले में छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने सोमवार को पवन एक्सप्रेस से हथियारों का जखीरा बरामद किया. जीआरपी ने डाउन में जाने वाली पवन एक्सप्रेस से जांच के दौरान 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किया. सुबह के समय रेलवे पुलिस स्टेशन पर जांच कर रही थी. इसी क्रम में जीआरपी के […]

पटना/सारण : बिहार के सारण जिले में छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने सोमवार को पवन एक्सप्रेस से हथियारों का जखीरा बरामद किया. जीआरपी ने डाउन में जाने वाली पवन एक्सप्रेस से जांच के दौरान 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किया. सुबह के समय रेलवे पुलिस स्टेशन पर जांच कर रही थी. इसी क्रम में जीआरपी के जवानों ने जनरल बोगी में एक लवारिस बैग बरामद किया. जांच के क्रम में पुलिस ने बैग से हथियार बरामद किया.

रेलवे पुलिस के डीएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि यूपी से होने वाली शराब तस्करी को लेकर रेल पुलिस चौकसी बरत रही है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गौतम स्थान स्टेशन के पास डाउन पवन एक्सप्रेस में लावारिस बैग मिला, जिसमें 33 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिले. कुछ दिन पहले भी छपरा से ही पुरबिया एक्सप्रेस में पुलिस को 16 पिस्तौल मिले थे. उस समय हथियारों के तस्कर फरार हो गये थे. पुलिस इस मामले को उत्तरप्रदेश के चुनाव से भी जोड़कर देख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >