247 कार्टन िवदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
छपरा (सारण) : एनएच 19 पर शनिवार की रात ट्रक पर सब्जी के अंदर छिपा कर लायी जा रही 247 कार्टन अंगरेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एनएच 19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब्रह्मस्थान) दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में […]
छपरा (सारण) : एनएच 19 पर शनिवार की रात ट्रक पर सब्जी के अंदर छिपा कर लायी जा रही 247 कार्टन अंगरेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एनएच 19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब्रह्मस्थान) दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी.
इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया के रास्ते मिनी ट्रक पर सब्जी के अंदर छिपा कर लायी जा रही शराब को पकड़ा गया. इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है. एएसपी मनीष ने बताया कि पकड़े गये लोगों में राजस्थान के जयपुर जिले के कनौता थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव का हजारी लाल और अलीगढ़ के कोहरा लोदा थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपड़ी गांव का प्रदीप कुमार शामिल है. ट्रक पर पत्ता गोभी
247 कार्टन िवदेशी शराब…
और मटर छेमी के नीचे कार्टन में विदेशी शराब रखी गयी थी. जांच के लिए रोके जाने पर ट्रक चालक प्रदीप कुमार ने आजाद नगर आढ़त के सब्जी का चालान दिखाया. संदेह होने पर जांच की गयी तो, उसमें शराब का कार्टन पाया गया. इस संबंध में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है.
छापेमारी दल में रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार, कोपा थानाध्यक्ष मनीष कुमार और नगरा ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय शामिल थे. एसपी पंकज कुमार राज ने बताया कि शराब तस्करी का उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगासब्जी के अंदर छिपा कर लायी जा रही थी