एक अन्य सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
दिघवारा : छपरा-पटना एनएच-19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के बाजार के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने शव को सड़क पर रख कर तीन धंटों तक परिचालन ठप कर दिया. मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी मौलाना बदलूल जमा का पुत्र मौलाना सरफराज (25 वर्ष) बताया जाता है. हादसे में घायल उसके चाचा मौलाना शमसाद को सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है. हादसा उस समय हुआ, जब दोनों मठिया गांव से बाइक पर सवार होकर डॉक्टर से दिखाने के लिए हाजीपुर जा रहे थे. रास्ते में नयागांव बाजार में हाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार
सड़क हादसे में युवक…
दिया, जिससे घटनास्थल पर ही भतीजे की मौत हो गयी, जबकि चाचा बुरी तरह घायल हो गये. हादसे के दौरान बाइक ट्रक में फंस गयी थी. ग्रामीणों ने किसी तरह बाइक पर सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. थानाध्यक्ष के समझाने के बावजूद लोग जाम पर अड़े रहे, जिससे लगभग तीन घंटे तक एनएच 19 पूरी तरह से जाम रहा.
