कर्ज लेकर फैक्टरी खोली, अब बने ब्रांड एंबेसडर

छपरा (सदर) : सीमित संसाधन व भारी बाधाओं के बावजूद रेडिमेंड निर्माण में अपने जिले की कौन कहें पूरे राज्य में उद्योग विभाग के चहेते उद्यमी बने ‘अंसारी ब्रदर्स’ नये उद्यमियों के लिए नजीर पेश कर रहे है. इनके इसी हौसले की बदौलत बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने अपने विभाग का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त […]

छपरा (सदर) : सीमित संसाधन व भारी बाधाओं के बावजूद रेडिमेंड निर्माण में अपने जिले की कौन कहें पूरे राज्य में उद्योग विभाग के चहेते उद्यमी बने ‘अंसारी ब्रदर्स’ नये उद्यमियों के लिए नजीर पेश कर रहे है. इनके इसी हौसले की बदौलत बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने अपने विभाग का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है. साथ ही 17 जनवरी को पटना में उद्योग भवन में बुलाकर पूरे राज्य के महाप्रबंधकों के समक्ष उनके अनुभवों को पेश करने का मौका भी दिया है.

विगत तीन वर्षों से कुछ ज्यादा समय में गड़खा प्रखंड मुख्यालय से सटे गांव बीबी पुर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन पांच सौ से छह सौ सेट रेडिमेंड कपड़े का निर्माण कर रहे है तथा व्यवसाय करने के साथ-साथ कम से कम 60 ग्रामीण क्षेत्र के हुनरमंदों को रोजगार का स्थायी जरिया बन गये हैं. उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने गत दिसंबर में गड़खा स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंच कर इतने प्रभावित हुए की तीनों भाइयों के हुनर को अपनाने के लिए पूरे बिहार के नये उद्यमियों से आगे आने की अपील भी कर डाली.

गड़खा अंसारी ब्रदर्स बने सरकार के ब्रांड एंबेसडर (संशोधित खबर)
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ने गड़खा के बीबीपुर के अंसारी बंधुओं को 17 जनवरी को पटना में बुलाया
60 हुनरमंदों को काम देने के साथ-साथ अब विदेशों में भी रेडिमेंड कपड़ा निर्यात की तमन्ना
कर्ज लेकर शुरू किया कपड़ों का निर्माण
गड़खा प्रखंड के बंगारी गांव निवासी सलामत अंसारी, अजीज अंसारी तथा रोजीद अंसारी ने पहले में रेडिमेंड निर्माण कंपनी में काम के दौरान सिलाइ मशीन बनाने, कटिंग तथा मार्केटिंग का बेहतर अनुभव ग्रहण किया. इसके बाद 2013 में गांव में ही कर्ज लेकर बीबीपुर में रेडिमेंड वस्त्र निर्माण की फैक्टरी खोली. बाद में पीएमइजीपी के तहत 25 लाख रूपये ऋण स्वीकृत होने के बाद कई अत्याधुनिक सिलाई मशीन भी खरीदें.
तीनों भाई कहते है कि उनका उद्देश्य अपने देश के अलावें फैक्ट्री के बने कपड़े को दूसरे देशों में भी निर्यात का है और इसके लिए वे अपने प्रतिष्ठान की क्षमता भी बढ़ाने की तैयारी में है. मालूम हो कि बीबीपुर स्थित इस रेडिमेंड फैक्ट्री में अत्याधुनिक मशीन से रेडिमेंड कपड़ों के निर्माण की खबर 30 मार्च 2015 को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद जिले के प्रभारी सचिव रहे व वर्तमान में सारण के प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने 27 जून को गड़खा में पहुंचकर जिले में बेहतर काम करने वाले इस उद्योग की सराहना की थी.
17 जनवरी को उद्योग भवन में बुलाया गया
अंसारी ब्रदर्स को आगामी 17 जनवरी को राज्य मुख्यालय स्थित उद्योग भवन में बुलाया गया है. जिसमें जिलों के उद्योग महाप्रबंधकों की उपस्थिति में अंसारी भाई राज्य के उद्योग में आइकॉन के रूप में चयनित होने के पूर्व परेशानियों को भी झेलना पड़ा. पीएमइजीपी की बैठक में डीएम ने कपड़ों को ब्रांड का दर्जा देने के लिए ‘लोगो’ वाली मशीन खरीदने हेतु पीएमइजीपी के तहत गत सप्ताह 10 लाख रुपये स्वीकृत किया है.
वहीं सारण के डीडीसी सुनिल कुमार तथा उद्योग विभाग के छपरा के महाप्रबंधक रवि भूषण प्रसाद सिन्हा ने शनिवार को गड़खा बीबीपुर स्थित इस फैक्ट्री का जायजा लिया व प्रशासन से बेहतर सहयोग देने का आश्वासन अंसारी ब्रदर्स के संचालकों को दिया. साथ ही विभाग ने 17 जनवरी को पटना के उद्योग भवन में विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष अपने अनुभवों को रखने का मौका दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >