जवान का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मशरक : प्रखंड के पकड़ी गांव में रविवार की दोपहर सिक्किम से एसएसबी के जवान जयकिशोर ठाकुर 42 वर्ष का शव तिरंगे में लिपटा हुआ पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. बीमार जयकिशोर सिक्किम में तैनात थे. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. एसएसबी के आधे दर्जन जवान और अधिकारी शव के […]

मशरक : प्रखंड के पकड़ी गांव में रविवार की दोपहर सिक्किम से एसएसबी के जवान जयकिशोर ठाकुर 42 वर्ष का शव तिरंगे में लिपटा हुआ पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. बीमार जयकिशोर सिक्किम में तैनात थे. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. एसएसबी के आधे दर्जन जवान और अधिकारी शव के साथ विशेष वाहन से पहुंचे.

इन जवानो के साथ मशरक पुलिस ने भी सलामी दी. शव को मुखाग्नि जवान के छोटे भाई राजेश ठाकुर ने दी. एसएसबी के अधिकारी ने मृत जवान की पत्नी भागमणी देवी को 19 हजार रूपये नकद दाह संस्कार के लिए सौपा. शव के गांव में पहुंचते ही पत्नी भागमणी और बेटियां शव से लिपट रोते-रोते कई बार बेहोश हो जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >