मुखिया ने नववर्ष पर बांटा कुरान व गीता

दाउदपुर (मांझी) : शराब व नशा मुक्त पंचायत बनेगा मांझी प्रखंड के मटियार गांव. नूतन ‌वर्ष के प्रथम दिन पंचायत के मुखिया सुशीला देवी के नेतृत्व में पंचायत के प्रत्येक घर के अभिभावक व मुखिया को एक समारोह पूर्वक बैठक में बुलाया और उन्हें गीता ग्रंथ तथा कुरान पाक पुस्तक से सम्मानित किया. बैठक की […]

दाउदपुर (मांझी) : शराब व नशा मुक्त पंचायत बनेगा मांझी प्रखंड के मटियार गांव. नूतन ‌वर्ष के प्रथम दिन पंचायत के मुखिया सुशीला देवी के नेतृत्व में पंचायत के प्रत्येक घर के अभिभावक व मुखिया को एक समारोह पूर्वक बैठक में बुलाया और उन्हें गीता ग्रंथ तथा कुरान पाक पुस्तक से सम्मानित किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पार्षद सुधाकर मिश्र ने कहा कि सूबे के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी में मटियार पंचायत एक आदर्श स्थापित करेगा.

समारोह में भागवत गीता तथा कुरान पुस्तक की विधिवत पूजा पाठ कराया गया.

जहां आचार्य गौतम मिश्र, अनूप मिश्रा के संयुक्त दोनों पुस्तक की विधिवत पूजा कराया. इसके बाद सभी अतिथियों ने बारी-बारी से ग्रामीणों के बीच पुस्तक का वितरण किया. वही सभी ग्रामीण स्वच्छ पंचायत व स्वच्छ समाज बनाये जाने के लिए संकल्प लिये गये. उक्त मौके पर कृष्ण नंदन तिवारी, पशुराम यादव, दूधनाथ मांझी, चन्द्रमा तिवारी, शत्रोहन सिंह, जयप्रकाश महतो, मंटू सिंह, रमेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >