अगलगी में नकदी समेत दो लाख की संपत्ति जली कर राख

छपरा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ला निवासी व छपरा समाहरणालय के कर्मी अमर कुमार श्रीवास्तव के घर में गुरुवार के दिन आग लगने से कम से कम दो लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गये. घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य बनारस गये थे तथा गृह […]

छपरा (सदर) : नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर मोहल्ला निवासी व छपरा समाहरणालय के कर्मी अमर कुमार श्रीवास्तव के घर में गुरुवार के दिन आग लगने से कम से कम दो लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गये. घटना तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य बनारस गये थे तथा गृह स्वामी खुद अपने ड्यूटी पर समाहरणालय गये थे. आग लगने का कारण विद्युत शाट सर्किट बताया जाता है. आग लगने के कारण कपड़े, नकद, फर्नीचर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बुरी तरह जल गये है. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >