नामजद गिरफ्तार

डोरीगंज : देशी अवैध दारू के निर्माण व बिक्री के मामले मे नामजद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दरियावगंज निवासी कृष्णा चौधरी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रो के मुताबिक दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा उसके घर पर छापेमारी की गई थी. जिस दौरान कॉफी होशियारी से वह भाग निकला था. […]

डोरीगंज : देशी अवैध दारू के निर्माण व बिक्री के मामले मे नामजद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दरियावगंज निवासी कृष्णा चौधरी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रो के मुताबिक दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा उसके घर पर छापेमारी की गई थी. जिस दौरान कॉफी होशियारी से वह भाग निकला था. पुलिस ने बताया कि इस मामले मे गिरफ्तार आरोपित कि मां और पत्नी की गिरफ्तारियां तीन दिन पूर्व ही हो चुकी है.

जबकि यह उसी दिन से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष शम्भूशरण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी. जिसके घर से करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद किए गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >