तरैया : मढ़ौरा डीएसपी अशोक सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अगौथर निवासी मंगल राय के घर में छापेमारी कर 10 कार्टन में शराब 156 बोतल में सतासी लीटर शराब बरामद किया. जिसमें ऑफिसर च्वाईस 180 एमएल 34 बोतल, 750 एमएल 74 बोतल, इंपेरियल ब्लू 750 एमएल के 26 बोतल, मैकडोनल्ड 1 के 48 बोतल बरामद किया गया हैं.
वही शराब बिक्री कर रखे गये 5395 रुपये और 22 वोटर कार्ड तथा चांदी के दो पायल भी बरामद किया है. इस संबंध में डीएसपी अशोक सिंह ने बताया कि उक्त शराब की बोतल श्री राय के घर में पलंग के नीचे से बरामद किया गया हैं. इधर पुलिस की आने की भनक लगते ही शराब विक्रेता श्री राय घर से फरार हो गया.
छापेमारी दल में तरैया थाने पुलिस के अलावे इसुआपुर थाना पुलिस भी शामिल थी. हालांकि बिहार में चल रहे शराब बंदी अभियान के बावजूद भी तरैया थाना क्षेत्र में दो गांवों में भारी मात्रा में स्पिपिट एवं शराब बरामद किया गया, जो बाजार पर लोगों में विभिन्न तरह की अटकले लगायी जा रही हैं.
