चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा

छपरा कचहरी रेलवे ढाला के निकट स्थित है चहारदीवारी छपरा (सदर) : छपरा कचहरी स्टेशन से पूरब साढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे आधा दर्जन रेल पटरियों पर सुरक्षा को ताक पर रखकर हजारों लोगों द्वारा पटरी पार करने के मामले पर ‘प्रभात खबर’ में 20 दिसंबर को प्रकाशित समाचार पर रेल प्रशासन ने तत्काल […]

छपरा कचहरी रेलवे ढाला के निकट स्थित है चहारदीवारी

छपरा (सदर) : छपरा कचहरी स्टेशन से पूरब साढ़ा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे आधा दर्जन रेल पटरियों पर सुरक्षा को ताक पर रखकर हजारों लोगों द्वारा पटरी पार करने के मामले पर ‘प्रभात खबर’ में 20 दिसंबर को प्रकाशित समाचार पर रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की.
पूर्वोत्तर रेलवे छपरा के एइएन के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर चहारदीवारी के अधूरे निर्माण कार्य को रेल प्रशासन ने पूरा किया. रेल प्रशासन ने संवेदक द्वारा अधूरी छोड़ी गयी 8 फीट चौड़ी दीवार को छह फीट ऊंचाई तक जोड़ दिया गया जिससे अधूरे दीवार के कारण रेल पटरियों पर पार करने वाले बच्चे, बुढ़े एवं महिलाओं को अप्रिय घटना का शिकार नहीं होना पड़े.
रेल प्रशासन के दीवार के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराये जाने के कारण अब आम जन फुट रेलवे ओवर ब्रीज के दोनों द्वारा बनायी गयी सीढ़ियों से रेलवे लाइन के उत्तर से दक्षिण या दक्षिण से उत्तर लोग आ जा रहे है. हालांकि अभी भी रेलवे कॉलोनी से होकर कुछ लोग जोखिम को दावत देते हुए रेल पटरियों से रेलवे के द्वारा बनायी गयी दीवार की पश्चिम से पार करने से बाज नहीं आ रहे है. वहीं चहारदीवारी निर्माण से अब अप्रिय घटनाओं पर लगाम लग सकेगा.
रेलवे के सुरक्षा एवं संरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रभात खबर के आम जनों से जुड़ी इस समस्या के उठाने की सराहना की जानी चाहिए. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद तुरंत ही पहल कर अधूरी दीवार का निर्माण करा दिया गया है.
शैलेश कुमार, एइएन, पूर्वोत्तर रेलवे, छपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >