श्रद्धा पूर्वक याद किये गये महामना

कार्यक्रमÂ विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित मालवीय के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश छपरा (सदर) : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक व भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती विभिन्न संस्थाओं में मनायी गयी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य […]

कार्यक्रमÂ विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित मालवीय के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

छपरा (सदर) : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक व भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती विभिन्न संस्थाओं में मनायी गयी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य एचके पांडेय की. इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता आचार्य सारंगधर, देवेश नाथ दीक्षित, संस्था के सचिव रामदयाल शर्मा, डॉ सुधा बाला एवं प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया.
संचालन राजेश कुमार मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रामदयाल शर्मा ने की. इस अवसर पर संस्था ने राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित देवेश नाथ दीक्षित तथा आचार्य सारंगधर को सम्मानित किया. वहीं तिलक पुस्तकालय में आयोजित समारोह में बुद्धिजीवियों ने पंडित मालविय के जीवन एवं आदर्शों की चर्चा करते हुए ने अपनाने पर बल दिया. इस अवसर पर सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, सुनिल कुमार, विजय, यश कुमार, भोला जी आदि ने विचार किया. जलालपुर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि पंडित मालविय ने भिक्षाटन कर देश को बीएचयू जैसा अमूल्य धरोहर दिया. जिससे समाज का हर तबका लाभान्वित हो रहा है. इस अवसर पर ज्ञानदेवमणि त्रिपाठी, बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय, डॉ गौरव कुमार, मुखिया मुन्ना सिंह, बीडीसी राजन तिवारी, मधुसूदन दुबे, विवेकानंद तिवारी, वंशिधर तिवारी, लगनदेव तिवारी, अशोक तिवारी, अनिल मिश्र ने अपने विचार रखें.
अध्यक्षता वीरेंद्र पांडेय ने तथा संचालन अखिलेश्वर पांडेय ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >