छपरा (सारण) : शहर के कुंवारे पीर बाबा के मजार से सदर अस्पताल चौक तक कराये जा रहे सड़क के निर्माण में विलंब से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. इस सड़क की हालत करीब पांच वर्षों से दयनीय हो चुकी थी. मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत सड़क का निर्माण एक माह पहले शुरू हुआ. इस सड़क का निर्माण हो जाने से आम जनों को आने वाले समय में काफी सहुलियत होगी. लेकिन फिलहाल सड़क का निर्माण अधूरा रहने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है. खासकर मुख्य सड़क पर जाम लगने की स्थिति में छोटे वाहनों के परिचालक, दुपहिया वाहनों परिचालक इस माग्र का इस्तेमाल करते हैं.
सड़क का निर्माण अधूरा, लोगों को परेशानी
छपरा (सारण) : शहर के कुंवारे पीर बाबा के मजार से सदर अस्पताल चौक तक कराये जा रहे सड़क के निर्माण में विलंब से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. इस सड़क की हालत करीब पांच वर्षों से दयनीय हो चुकी थी. मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत सड़क का निर्माण एक माह […]

बालू के अभाव में हुआ विलंब : मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत शहर के करीब एक दर्जन सड़कों का निर्माण कराने का कार्य दो माह पहले शुरू हुआ. लेकिन बालू के खनन, ढुलाई और व्यवसाय पर रोक लगने के कारण सड़कों का निर्माण अधर में लटका रहा. एक सप्ताह पहले कुछ चुनिंदा घाटों पर बालू का उठाव शुरू होने के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी आयी है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क कुंवारे पी बाबा के मजार से अस्पताल चौक, दुर्गा मंदिर और नये पोस्टमार्टम हाउस से लेकर गुरूद्वारा तक.
इस सड़क से होकर बाइक सवार और छोटे वाहनों के सवार बिचली सड़क होते हुए गुदरी बाजार तक जाते है. इससे मुख्य सड़क पर दबाव भी कम हो जाता है. इस पूरे सड़क की लंबाई करीब एक किमी है.
सड़क पर रखा गया है निर्माण सामग्री : शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़कों के निर्माण के लिए सामग्री को सड़क पर रख दिया गया है. निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री तैयार किया जा रहा है. इस वजह से आवागमन बाधित हो रहा है. सरकारी प्रावधानों के तहत निर्माण स्थल पर न तो, सामग्री रखना है और ना ही वहां निर्माण सामग्री को मिक्स करना है. इसके लिए अलग स्थान से सामग्री तैयार कर लाने के बाद निर्माण कार्य करना है. सड़क निर्माण के नाम पर आवागमन बाधित करना प्रावधानों के खिलाफ है.
निर्माण कार्य के दौरान पसरी सड़क पर मिट्टी .
क्या कहतें है अधिकारी
बालू की कमी के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ है. फिलहाल बालू मिलने के साथ तेजी से कार्य चल रहा है. निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण हो जायेगा.
अंजय कुमार राय, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, छपरा